Home खास खबर राम मंदिर की छत से क्यों गिर रहा है पानी? निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताई सच्चाई

राम मंदिर की छत से क्यों गिर रहा है पानी? निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताई सच्चाई

1 second read
Comments Off on राम मंदिर की छत से क्यों गिर रहा है पानी? निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताई सच्चाई
0
133
Ram Mandir Ayodhya 1

राम मंदिर की छत से क्यों गिर रहा है पानी? निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताई सच्चाई

अयोध्या के राम मंदिर में छत से पानी गिरने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि ये कोई अफवाह नहीं है बल्कि इसकी पुष्टि खुद राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने की है। साथ ही उन्होंने छत से पानी गिरने की वजह भी साफ कर दी है।

 

 

साल की शुरुआत से ही अयोध्या का राम मंदिर सुर्खियां बटोर रहा है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों तक राम मंदिर और अयोध्या चर्चा के केंद्र में है। हालांकि इस बार राम मंदिर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवनिर्मित राम मंदिर की छत लीक करने लगी है और इससे पानी टपक रहा है। इस खबर से समूचे देश में हड़कंप मच गया है। वहीं राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने भी इस पर बयान दिया है।

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मैं अयोध्या में हूं। मैंने पहली मंजिल से बारिश के पानी को गिरते देखा है। ये स्वाभाविक है क्योंकि गुरु मंडप दूसरी मंजिल के रूप में आकाश के संपर्क में है और मंदिर के शिखर का काम पूरा होने के बाद ये बंद हो जाएगा। मैंने नाली से कुछ रिसाव भी देखा क्योंकि पहली मंजिल पर ये काम प्रगति पर है, पूरा होने पर नाली बंद कर दी जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जनसुराज ने दिया बड़ा संकेत, बीजेपी की बढ़ी टेंशन

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे? मनोज भारती बोले- पार्टी कार्यकर्ताओं की तो …