Home खेल जगत Chess Olympiad: इतिहास रचने की कगार पर टीम इंडिया, पहली बार भारत के खाते में आ सकता है गोल्ड मेडल

Chess Olympiad: इतिहास रचने की कगार पर टीम इंडिया, पहली बार भारत के खाते में आ सकता है गोल्ड मेडल

8 second read
Comments Off on Chess Olympiad: इतिहास रचने की कगार पर टीम इंडिया, पहली बार भारत के खाते में आ सकता है गोल्ड मेडल
0
37

Chess Olympiad: इतिहास रचने की कगार पर टीम इंडिया, पहली बार भारत के खाते में आ सकता है गोल्ड मेडल

Chess Olympiad: शतरंज ओलंपियाड में भारत की पुरुष और महिला टीम दोनों का जलवा देखने को मिला है। अब भारतीय टीम पहली बार शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने की दहलीज पर खड़ी है।

Chess Olympiad: शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम का जलवा देखने को मिला है। अब भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें पहली बार गोल्ड मेडल जीतने की कगार पर खड़ी है। बुडापेस्ट में चल रहे शतरंज ओलंपियाड में भारत के स्टार खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी मुकेश ने अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया है। इस जीत के साथ डी मुकेश ने भारत के लिए गोल्ड मेडल को लगभग पक्का कर दिया है।

रविवार को होने वाले मैचों के अंतिम दौर में, दोनों भारतीय टीमें प्रेस में जाने के समय ओलंपियाड स्टैंडिंग में शीर्ष पर हैं। वहीं दूसरे भारतीय स्टार खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने लीनियर डोमिन्गुएज पेरेज को हराया। वहीं विदित गुजराती का मैच लेवोन एरोनियन के खिलाफ ड्रॉ रहा।

 

ये भी पढ़ें:- IPS शिवदीप लांडे कौन? जिनके इस्तीफे से हिला बिहार; चुनाव लड़ने पर (seemanchallive.com)

10वें राउंड में दूसरे स्थान पर थी भारतीय टीम

शतरंज ओलंपियाड के 10वें राउंड में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर थी। इस दौरान भारतीय महिला टीम ने चीन को हराया था। क्योंकि चीन की टीम में उनकी विश्व चैंपियन खिलाड़ी नहीं खेल रहीं थीं। अब भारतीय टीम कजाकिस्तान के साथ शीर्ष स्थान पर है। अपने सेक्शन में फिलहाल टीम इंडिया के 19 अंक हैं। इसके अलावा चीन के 17, अमेरिका और उजबेकिस्तान के 15-15 अंक हैं। बुडापेस्ट ओलंपियाड में दो वर्गों में गोल्ड मेडल जीतना टीम इंडिया के लिए एक ऐतिहासिक पल होने वाला है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…