
Manmohan Singh Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पूर्व PM को सैल्यूट, PM मोदी-उपराष्ट्रपति ने भी किए आखिरी दर्शन
Former PM Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार है। दिल्ली में निगम बोघ घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 26 दिसंबर की रात को उनका निधन हुआ था। बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी से लेकर दुनियाभर के लिए लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Manmohan Singh Funeral Live Updates: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। आज 28 दिसंबर दिन शनिवार को दिल्ली में निगम बोघ घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय (AICC) लाया जाएगा। यहां साढ़े 8 बजे से साढ़े 9 बजे तक आम लोग और कांग्रेस वर्कस उनके आखिरी दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद उनकी शवयात्रा निकलेगी और 11.45 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।