Home सहरसा पतरघट में 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पतरघट में 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

1 second read
Comments Off on पतरघट में 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
0
6
saharsha rail

पतरघट: पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक पर सवार शराब तस्कर को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष पस्तपार अरमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक शराब तस्कर भारी मात्रा में देसी शराब लेकर पस्तपार बाजार की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच 106 स्थित पामा मोड़ के पास चेकिंग अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान हीरो स्पलेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 43 AE 0322) की डिक्की से पुलिस ने 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। मौके पर ही पुलिस ने बाइक जब्त कर तस्कर, पामा निवासी ललन विश्वास को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सहरसा
Comments are closed.

Check Also

क्या नेपाल में फिर गृहयुद्ध जैसी स्थिति बन रही है? राजनीतिक अस्थिरता, मधेस मुद्दा और युवाओं का उभार

नेपाल में लगातार हो रहे राजनीतिक बदलाव, युवाओं के आंदोलनों और मधेसी असंतोष के बीच यह सवाल …