Home खास खबर राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा LIVE: बिहार से कांग्रेस का चुनावी बिगुल, लालू-तेजस्वी-खरगे भी मंच पर

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा LIVE: बिहार से कांग्रेस का चुनावी बिगुल, लालू-तेजस्वी-खरगे भी मंच पर

0 second read
Comments Off on राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा LIVE: बिहार से कांग्रेस का चुनावी बिगुल, लालू-तेजस्वी-खरगे भी मंच पर
0
7

सासाराम (बिहार)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (17 अगस्त 2025) बिहार के सासाराम से “वोट अधिकार यात्रा” का शुभारंभ किया। इस यात्रा का उद्देश्य वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। यात्रा बिहार के 20 जिलों से होकर गुजरेगी और इसमें पूरा INDIA गठबंधन भी शामिल हुआ है।

🔴 बड़े अपडेट्स –

  • 14:32 बजे: आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा – “चोर बीजेपी को सत्ता में मत आने दीजिए। लोकतंत्र बचाने के लिए सबको एकजुट होना होगा।”

  • 14:27 बजे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को “खतरनाक आदमी” बताते हुए कहा कि जब तक उन्हें सत्ता से नहीं हटाया जाएगा, वोट और संविधान सुरक्षित नहीं रहेंगे।

  • 14:18 बजे: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव चुराए जा रहे हैं, बिहार में भी साजिश हो रही है।”

  • 14:10 बजे: राहुल गांधी ने कहा कि “इंडिया ब्लॉक जातिगत जनगणना कराएगा और वोट चोरी को खत्म करेगा।”

  • 14:01 बजे: राहुल ने रैली में कहा – “गरीब और कमजोर के पास केवल वोट है, और हम वोट चोरी नहीं होने देंगे।”

  • 13:56 बजे: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा – “चुनाव आयोग खुद चुनाव लड़े तो बेहतर है।”

  • 13:54 बजे: तेजस्वी यादव ने कहा – “लोकतंत्र की धरती से लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे।”

  • 12:42 बजे: लालू यादव, तेजस्वी यादव और खरगे सासाराम पहुंचे।

  • 12:05 बजे: सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा – “हर व्यक्ति के वोट को बचाने के लिए राहुल गांधी बिहार गए।”


👉 यह यात्रा औरंगाबाद, गया, नवादा, नालन्दा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा जिलों से होकर गुजरेगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पिस्टल लेकर मेले में घूम रहा था कुख्यात, पुलिस ने रॉबिन यादव को किया गिरफ्तार

अररिया: बिहार के अररिया जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भरगामा थाना पुलिस ने ब…