Home सहरसा सहरसा: महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और लूट का मामला; अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत

सहरसा: महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और लूट का मामला; अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत

0 second read
Comments Off on सहरसा: महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और लूट का मामला; अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत
0
8

सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा चौक के पास महिला माया देवी और उनके पति संजीत शर्मा के साथ 12 अगस्त की शाम छेड़छाड़, मारपीट और लूट की वारदात हुई। आरोप है कि गाँव के ही विनोद सिंह, राहुल सिंह, विकास सिंह, साहुल सिंह और ऋषभ सिंह ने रास्ता रोककर महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और पति संजीत शर्मा को लाठी से घायल किया।

आरोपितों ने पीड़िता के गले से करीब 1.60 लाख रुपये की सोने की चेन भी छीन ली। विरोध करने पर अन्य ग्रामीणों को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि यह हमला विनोद सिंह के अश्लील वीडियो वायरल होने के शक में किया गया।

घायलों को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सहरसा
Comments are closed.

Check Also

पिस्टल लेकर मेले में घूम रहा था कुख्यात, पुलिस ने रॉबिन यादव को किया गिरफ्तार

अररिया: बिहार के अररिया जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भरगामा थाना पुलिस ने ब…