केनगर (पूर्णिया):
नगर पंचायत चम्पानगर के प्राणपट्टी गांव की स्वयं सहायता समूह की महिला और सफल ड्रोन पायलट गीता कुमारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीण महिला होकर भी उन्होंने तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और आज पूरे इलाके में लोग उन्हें “ड्रोन दीदी” के नाम से जानते हैं।
सम्मान समारोह में विशेषज्ञ संतोष कुमार ने कहा कि गीता कुमारी ने ड्रोन पायलट बनकर नारी सशक्तिकरण को नया आयाम दिया है। प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र से जुड़कर उन्होंने अब तक 418 एकड़ खेतों में ड्रोन के जरिए दवा छिड़काव किया है। इस कार्य से उन्होंने कुल ₹1,03,020 की आय अर्जित की है।
ड्रोन तकनीक का उपयोग कर वे न सिर्फ अपनी आजीविका सुधार रही हैं, बल्कि स्थानीय किसानों की भी बड़ी मदद कर रही हैं।
इस अवसर पर आशुतोष सिंह, मनोज सिंह और हरिप्रसाद ने उनकी हौसलाअफजाई की और कहा कि गीता कुमारी अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।



