Home खास खबर गाज़ियाबाद एनकाउंटर: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर

गाज़ियाबाद एनकाउंटर: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर

3 second read
Comments Off on गाज़ियाबाद एनकाउंटर: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर
0
15

गाज़ियाबाद: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, यूपी एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार शाम गाज़ियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में एनकाउंटर के दौरान दो बदमाशों को मार गिराया गया।

ढेर किए गए बदमाशों की पहचान रविंदर (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई है। दोनों कुख्यात अपराधी रोहित गोडारा-गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हुए थे।

कैसे किया पुलिस ने शिकार?

12 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे दो बदमाश बाइक से बरेली स्थित दिशा पाटनी के घर के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े अकाउंट से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया।

  • सीसीटीवी फुटेज से रविंदर की पहचान हुई।

  • तकनीकी निगरानी और क्राइम डेटाबेस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई।

  • सोमवार को टीम ने पुष्टि की कि आरोपी गाज़ियाबाद पहुंचे हैं।

  • बुधवार को ट्रोनिका सिटी इलाके में पुलिस ने ट्रैप बिछाया।

शाम करीब 7:20 बजे पुलिस ने उनकी बाइक रोकी और सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी।

रविंदर को सीने में और अरुण को गर्दन व सीने में गोली लगी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

क्यों निशाना बनाया गया दिशा पाटनी का घर?

पुलिस के अनुसार, बदमाश दिशा पाटनी और उनके परिवार से रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। वे कई दिनों से उनके घर पर नजर रखे हुए थे।

हरियाणा STF एसपी वसीम अख्तर ने बताया—
“हमें पुख्ता सूचना थी कि ये दोनों 12 सितंबर की फायरिंग में शामिल थे। जब पुलिस ने घेरा तो इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद एनकाउंटर में दोनों मारे गए।”

बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड

  • रविंदर 2024 से फतेहाबाद कोर्ट फायरिंग केस में वांछित था।

  • 5 सितंबर को भिवानी कोर्ट गैंगवार में भी शामिल था।

  • गोल्डी बराड़ और रोहित गोडारा के नेटवर्क में सक्रिय सदस्य था।

पुलिसकर्मी भी घायल

इस एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

  • दिल्ली पुलिस एसआई रोहित को हाथ में गोली लगी।

  • एचसी कैलाश घायल हुए।

  • यूपी एसटीएफ के हेड कांस्टेबल अंकुर और जय भी जख्मी हुए।

हथियार और बरामदगी

पुलिस ने मौके से एक चोरी की बाइक, एक Zigana पिस्टल और एक Glock Gen 5 पिस्टल बरामद की है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

Seemanchal Live: प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को सौपीं बड़ी जिम्मेदारियाँ

प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी; वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई …