Home किशनगंज नप अध्यक्ष का चुनाव तीन को

नप अध्यक्ष का चुनाव तीन को

2 second read
Comments Off on नप अध्यक्ष का चुनाव तीन को
0
327
SEEMANCHAL NEWS 1

नप अध्यक्ष का चुनाव तीन को

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर पंचातय बहादुरगंज के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी गई है। दोनो पदों के लिए तीन अक्टूबर को डीआरडीए के रचना भवन के सभागार में चुनाव संपन्न कराया जायेगा।

डीएम हिमांशु शर्मा के निर्देश पर निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर अभिताभ गुप्ता, शंकर शरण प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य प्रशाखा व अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चुनावी की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवायी जायेगी। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर दोनों गुटों में खेमेबाजी जारी है। दोनों गुट अपने-अपने पक्ष में पार्षदों की गोलबंदी में जुटे हैं।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…