Home अररिया अररिया के कुर्साकांटा में तस्करी की पांच बोरी काली मिर्च जब्त

अररिया के कुर्साकांटा में तस्करी की पांच बोरी काली मिर्च जब्त

0 second read
Comments Off on अररिया के कुर्साकांटा में तस्करी की पांच बोरी काली मिर्च जब्त
0
579
अररिया के कुर्साकांटा में तस्करी की पांच बोरी काली मिर्च जब्त

अररिया के कुर्साकांटा में तस्करी की पांच बोरी काली मिर्च जब्त

स्पेशल नाका पार्टी के जवानों ने शुक्रवार की अहले सुबह तस्करी के पांच बोरा काली मिर्च जब्त किया है। मामले में एक व्यक्ति को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक राहुल कौशिक ने बताया कि स्पेशल नाका पार्टी के जवान सोनामणि गोदाम काली मंदिर के निकट नाका ले आउट किया गया।

इस बीच एक व्यक्ति को नेपाल की और से बाइक लेकर आते देखा। सभी जवानों को अलर्ट कर दिया। नजदीक आने पर देखा कि बाइक पर बोरा रखा हुआ। चारों और से घेरकर बाइक सहित चालक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बाइक पर पांच बोरा काली मिर्च जब्त की गयी। बाइक व काली मिर्च को फारबिसगंज कस्टम कार्यालय में जमा कर दिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के बाद छोड ़दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक के अलावा रविन्द्र कुमार यादव, त्रिभुवन सिंह कुशवाहा, प्रदीप घोष आदि जवान शामिल थे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…