Home कटिहार कुरसेला : 16 घंटे की महाजाम में तड़प उठे यात्री

कुरसेला : 16 घंटे की महाजाम में तड़प उठे यात्री

0 second read
Comments Off on कुरसेला : 16 घंटे की महाजाम में तड़प उठे यात्री
0
482

कुरसेला : 16 घंटे की महाजाम में तड़प उठे यात्री

कुरसेला स्थित एनएच 31 स्थित कोसी नदी पर बने पुल पर जाम लगना प्रशासनिक व्यवस्था को उजागर करता है। पर्व पर तैयारी का दावा फेल रहा।

प्रशासन के अधिकारियों को पता रहने के बावजूद भी कि हिन्दुओं का महापर्व छठ पर्व में नेपाल से लेकर कोसी, सीमांचल, बंगाल के सीमावर्ती इलाके के श्रद्धालु नर नारी गंगा स्नान के लिए कुरसेला व मनिहारी गंगा तट पर पहुंचते हैं।

तीन दिनों के दरमियान लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। मां गंगा की पूजा अर्चना कर गंगा जल लेकर श्रद्धालु अपने अपने गणत्व्य स्थलों की ओर प्रस्थान किये। अचानक वाहनों की आवाजाही बढ़ जाने के कारण बुधवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे ओवरटेकिंग के कारण कुरसेला से रंगरा (नवगछिया) के बीच वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। जिसके कारण गंगा स्नान करने आये श्रद्धालु नर नारियों को लगभग 16 घंटे तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। इस दौरान पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी के व्रती सुशीला देवी, मोहिनी देवी, सुलेखा देवी, मधेपुरा के सोनम देवी, पस्तपार की विमला देवी, शंकरपुर की विनीता देवी एवं पूर्णिया श्रीनगर के माधुरी देवी ने बताया कि बुधवार की देर रात तक कुरसेला पुल के आसपास सड़क के किनारे रहना पड़ा। इस दौरान खान पान को लेकर श्रद्धालुओं व उनके परिजनों के बीच काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादे परेशानी उनके साथ आये उनके बच्चों को झेलनी पड़ी। बढ़ती भीड़ को लेकर आस पास के दुकानदारों की जहां चांदी रही वहीं जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन के अनेखी का शिकार भी होते रहे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…