
अररिया में दो बंद घरों से चोरों ने उड़ाये नगदी और लाखों के जेवरात
पुलिस की रात्रि गश्ती को धत्ता बताते हुए बेख़ौफ़ चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। शक्रवार की रात शहर के आश्रम मोहल्ला स्थित वार्ड दस में दो अलग-अलग बंद घरों का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, जेबरात सहित कीमती कपड़े उठा ले गया।
आश्रम टोला स्थित ऊषा सदन के मेन गेट का ताला तोड़ कर करीब 40 हजार रुपये के जेवरात व कीमती कपड़ा चोरी कर ली गयी। दरअसल ऊषा सदन की मालकिन रितु राज अपने पति आलोक वर्मा के साथ पूर्णिया में रहती हैं। घर सुना था। चोर मेन गेट का ताला तोड़ कर अंदर गया फिर कमरे का ताला तोड़ घर मे रखे अलमीरा, ट्रंक आदि को तोड़ जेवरात व कीमती कपड़े चोरी कर ले गया।
अहले सुबह पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी तब वे लोग पूर्णिया से आये और घटना की जानकारी पुलिस को दी। दूसरी घटना ऊषा सदन के बगल में ही अररिया कालेज के क्लर्क शिव कुमार झा के घर हुई। शिव कुमार सपरिवार छठ पूजा मनाने मधुबनी जिले के नाहर रुपौली गांव गये हुए थे। हालांकि उसने घर की चाभी पड़ोसी को दे रखी थी और उन्हें घर मे सोने के लिए भी बोल रखा था।
शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोसी मेन गेट खोल गये तो कमरा अंदर से बंद था। उन्हें शक हुआ। इसके बाद देखा कि पीछे से खिड़की के ग्रील टूटा हुआ है। उन्होंने आस पास के लोगो को इसकी जानकारी दी फिर पुलिस को सूचना दी गयी। घर के कमरे का ताला टूटा था। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना के बाद पुलिस पहुंच कर जांच की। घटना की जानकारी गृह स्वामी शिव कुमार झा को दी गयी। देर शाम अररिया पहुंचने पर शिव कुमार झा ने पुलिस को बताया कि उनके घर से करीब 41 हजार रुपये नगदी व साढ़े तीन लाख का जेवरात की चोरी हुई है।
स्रोत-हिन्दुस्तान