सरकारी नीति से रसोइया बदहाल
बिहार राज्य मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन अंचल सोनवर्षा की स्थानीय मध्य विद्यालय हिंदी के प्रांगण में सोमवार को बैठक आयोजित हुई।
प्रखंड संयोजक गुरुदेव शर्मा की अध्यक्षता में बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के राज्याध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के कारण प्रारंभिक विद्यालय में कार्यरत एमडीएम रसोइया गुलामी की जिंदगी जीने को विवश है।
सरकार एमडीएम रसोइया के न्यायोचित मांगो की लगातार अनदेखी कर रही है। बीते जनवरी व फरवरी में रसोइया द्वारा किए लगातार हड़ताल के बाद सरकार व यूनियन नेताओ के बीच हुए संझौताओ को सरकार द्वारा लागू किए जाने के बजाय उच्चत्तम न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर एमडीएम को एनजीओ एवं निजी ठेकेदारो के हवाले करने की साजिश कर रही है। एकजुट होकर आंदोलन के लिए आगे आने का आह्वान किया। मौके पर जिला संयोजक व्यास प्रसाद यादव, विनोद यादव, चंदेश्वरी महतो, राजकुमार पासवान, कैलाश विश्वास, राजनीति झा, ललिता देवी, सरिता देवी, गोलथी देवी, अमरेन्द्र यादव, दिलीप ठाकुर, पवन ठाकुर, सतन पासवान, बालेश्वर मुखिया, जागेश्वर मुखिया उपस्थित थे।
स्रोत-हिन्दुस्तान



