
चिराग पासवान बने LJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पिता रामविलास ने की ताजपोशी
पटना, जेएनएन। रामविलास पासवान के पुत्र और लोजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को दिल्ली में चिराग ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। दिल्ली में रामविलास पासवान के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग की विधिवत ताजपोशी की गई।19 साल बाद लोजपा को नया अध्यक्ष मिला है।
लोजपा के स्थापना काल से अब तक रामविलास पासवान ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैैं। पिछले दिनों रामविलास पासवान ने खुद यह संकेत दिया था कि चिराग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जाएगी। हाल ही में रामविलास पासवान की सहमति से उनके नवनिर्वाचित सांसद भतीजे प्रिंस राज को लोजपा के प्रदेश इकाई की कमान सौैंपी गई थी।
स्रोत-दैनिक जागरण