Home सहरसा जिले की महिलाएं अब चलाने लगीं पीडीएस की दुकानें

जिले की महिलाएं अब चलाने लगीं पीडीएस की दुकानें

1 second read
Comments Off on जिले की महिलाएं अब चलाने लगीं पीडीएस की दुकानें
0
169

जिले की महिलाएं अब चलाने लगीं पीडीएस की दुकानें

महिलाएं अब जनवितरण की दुकान भी चलाने लगी हैं। डीलर की हुई नई बहाली में सरकार ने उन्हें 33 फीसदी का आरक्षण दिया है। डीलरशिप के लिए दर्जनों पढ़ी-लिखी बेरोजगार महिलाओं ने आवेदन किया और चयनित हुईं। जिले में 82 महिलाओं को अब तक लाइसेंस दिया गया है।

अधिकांश को विभाग द्वारा खाद्यान्न की आपूर्ति कर दी गई है। लाइसेंस मिलने से महिलाओं में खासा उत्साह है। बड़ी सहजतापूर्वक गोदाम से अनाज का उठाव कर अपने क्षेत्र के लोगों को नियमित खाद्यान्न वितरण कर रही हैं। कई महिला डीलरों ने बताया कि जनवितरण में महिलाओं के नहीं होने से महिला उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी लेकिन अब महिलाएं बेझिझक खाद्यान्न लेने दुकान पर आने लगी हैं।

सदर में 11 पुरुष तो 11 महिलाओं को लाइसेंस : सदर में हुई नई बहाली में अभी तक 22 डीलरों को लाइसेंस दिया गया है जिनमें 11 पुरुष व 11 महिलाएं शामिल हैं।

प्रखंड वार महिला डीलर : सदर में 11, सोनवर्षा में 3, नवहट्टा में 9, कहरा में 6, महिषी में 9, सत्तरकटैया में 4, सौरबाजार में 15,पतरघट में 25, सिमरी में 5, सलखुआ में 1 एवं बनमा ईटहरी प्रखंड में 6 महिलाओं को डीलर का लाइसेंस दिया गया है ।

सदर में 224 व सिमरी में 59 डीलरों को मिलेगा लाइसेंस : सदर अनुमंडल के सात प्रखंडों में 224 तथा सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के तहत तीन प्रखंडों में 59 महिला व पुरुष डीलर की बहाली होनी है। जिनमें सदर में 151 तथा सिमरी में 27 नये डीलरों को लाइसेंस दिया गया है। शेष पर चयन की प्रक्रिया जारी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सहरसा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…