Home खेल जगत चोट के कारण भारत-पाकिस्तान डेविस कप मैच से हटे रोहन बोपन्ना

चोट के कारण भारत-पाकिस्तान डेविस कप मैच से हटे रोहन बोपन्ना

1 second read
Comments Off on चोट के कारण भारत-पाकिस्तान डेविस कप मैच से हटे रोहन बोपन्ना
0
186
rohan bopanna afp 1565694743

चोट के कारण भारत-पाकिस्तान डेविस कप मैच से हटे रोहन बोपन्ना

अनुभवी भारतीय पुरुष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने कंधे की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले के लिए भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। बोपन्ना के टीम से बाहर होने के बाद अब जीवन नेदुंचेझियान को टीम में जगह मिल सकती है। आठ सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के नेदुंचेझियान को तीन रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया था।

कोच जीशान अली ने कहा, “बोपन्ना ने नाम वापस लेने की वजह कंधे की चोट बताया है। सोमवार को उनके कंधे का एमआरआई स्कैन हुआ है, जिसे उन्होंने हमारे साथ साझा किया है।”  39 साल के रोहन बोपन्ना की पाकिस्तान के खिलाफ 29 और 30 नवंबर को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दिग्गज लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाए जाने की संभावना थी। बोपन्ना देश के शीर्ष युगल खिलाड़ी हैं।

Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…