Home खास खबर इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत, 135 घायल

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत, 135 घायल

0 second read
Comments Off on इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत, 135 घायल
0
190

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत, 135 घायल

इराक में सरकार के खिलाफ हो रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान पिछले एक सप्ताह में नौ लोगों की मौत हो गयी और 135 अन्य घायल हो गए। इराकी मानवाधिकार उच्चायोग ने गुरुवार देर रात एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई गोलीबारी, आंसू गैस के प्रयोग और रबर की गोलियों के प्रयोग के कारण इराक के धीकर में दो, बसराह में दो और बगदाद प्रांत में छह लोगों की मौत हो गयी। मानवाधिकार उच्चायोग ने सरकार से कहा है कि वह सुरक्षाबलों को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करने से रोके।

इराक में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन अक्टूबर माह में शुरू हुए थे और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। लोग मौजूदा सरकार को बखार्स्त करने के साथ ही आर्थिक सुधारों, बेहतर जीवन परिस्थितियों, सामाजिक कल्याण और भ्रष्टाचार को समाप्त करने जैसी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरकार के खिलाफ हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 15 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। इराक के 66 अधिकारियों पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्याधिक बल प्रयोग के आरोप हैं।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…