
वन्य जीवों के उत्पात से खेती छोड़ रहे किसान
प्रखण्ड क्षेत्र में वनीय जीव के उत्पात से लोग खेतीबारी छोड़ने को विवश हैं। धेमरा नदी के दोनों किनारे के खेतों में पूर्व में मकई, धान, दलहन बहुत उपजा था। वहां अब सैकड़ों एकड़ खेत परती है।
इन किसानों के अनुसार पूर्व में इस क्षेत्र से दलहन फसल मूंग देश के बड़े-बड़े शहर में निर्यात किया जाता था। लेकिन अब वनीय जीव द्वारा फसल को बर्वाद किए जाने से त्रस्त किसानों द्वारा खेत को परती छोड़ दिए जाने से अब दुधारू पशुओं को खिलाने के लिए भी किसानों को मकई अन्य प्रखण्ड क्षेत्र के किसानों से खरीदना पड़ता है।
HINDUSTAN