Home अररिया अररिया के फारबिसगंज में राष्ट्ररक्षा यज्ञ को ले विहिप की बैठक

अररिया के फारबिसगंज में राष्ट्ररक्षा यज्ञ को ले विहिप की बैठक

1 second read
Comments Off on अररिया के फारबिसगंज में राष्ट्ररक्षा यज्ञ को ले विहिप की बैठक
0
2,237
IMG 20200430 WA0016 4

अररिया के फारबिसगंज में राष्ट्ररक्षा यज्ञ को ले विहिप की बैठक

आईटीआई कॉलेज में रविवार को स्थानीय विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के जिला सह संयोजक नीरज निराला ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप धर्म प्रसार उपाध्यक्ष मोहनदास, जिला मंत्री शुभम चौधरी उपस्थित हुए।

बैठक में सर्व प्रथम राम दरबार के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर ओम के जयकारा के साथ विजय महामंत्र का 13 बार जाप की गई। जिला सह संयोजक बजरंग दल नीरज निराला ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का 17 नवंबर से 8 दिसंबर तक हित चिंतक अभियान व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सभी हिंदू समाज के लोगों को हित चिंतक अभियान से जोड़ना है। 22 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद फारबिसगंज में राष्ट्र रक्षा यज्ञ आयोजन किया जाएगा इसमें हजारों की संख्या में राष्ट्र रक्षा यज्ञ में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर महाप्रसाद का भी व्यवस्था की जाएगी। निराला ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मूल का कार्य घर वापसी अभियान भी चलाया जाएगा।

प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं ने ओम के जयघोष के साथ दायित्व निर्वाह करने की पुष्टि की। इस अवसर पर विवेक यादव, अखिलेश यादव, राजा यादव, रोहित मंडल, मोनू कुशवाहा, भवेश साह, प्रकाश चौपाल, छोटू ठाकुर, सोनू सिंह, मुन्ना कुमार, विकास भारती, जयकांत ज्वाला, दुर्गेश कुमार, कुंदन कुमार, प्रकाश कुमार, मुकेश कुमार, सुबोध कुमार, रविकांत राज, रुपेश कुमार, मनीष कुमार, कृष्ण मोहन, सुभाष, सूरज, गांधी, नितीश, पावन, प्रीतम, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

Source- Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…