Home किशनगंज दुष्कर्म के आरोपियों को कोई मदद न करे

दुष्कर्म के आरोपियों को कोई मदद न करे

1 second read
Comments Off on दुष्कर्म के आरोपियों को कोई मदद न करे
0
151
IMG 20191203 104917

दुष्कर्म के आरोपियों को कोई मदद न करे

हैदराबाद में वेटनरी डाक्टर के साथ हुए गैंगरेप व जलाकर मारने की घटना के विरोध में सोमवार की शाम बजरंग दल द्वारा आक्रोश मार्च सह मशाल जुलूस निकाला गया।सैकड़ो की संख्या में युवा और महिला शामिल हुए। कहा कोई मददगार आरोपियों को नहीं मिले।

आक्रोश मार्च धर्मगंज से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। बजरंगदल के जिला संयोजक गणेश झा ने सभी सांसदो से मांग की है कि संसद में विधेयक पास कर बलात्कारियों को 7 दिन के अंदर फाँसी को सजा दिलाएं। वक्ताओं ने कहाकि दुष्कर्म की घटना होना बहुत ही दुखद है। इससे समाज, जिला, राज्य और देश की महिलओं के विकास पर असर पड़ता है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं बेहतर कर रही हैं। सरकार दुष्कर्म के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सख्त कानून का प्रावधान करे ताकि इस तरह की घिनौनी हड़कत करने की कोई हिम्मत न कर सके। वक्ताओं ने कहा डॉ. प्रियंकर रेड्डी चिकित्सक थी और वह पशुओं का इलाज करती थीं। समाज और बेजुवान पशुओं की मदद करती थी। ऐसे में उनके हत्यारे को सख्त से सख्त सजा दी जाए। वक्ताओं ने कहा सजाम में रहने वाले पुरुषों को महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौतम पोद्दार, राजेश गुप्ता, कमलेश शर्मा सुबोध महेश्वरी,पंडित किशन उपाध्याय, संजय उपाध्याय, अमन, इंद्रजीत राहुल, विकाश, सुमित, रवि, गोपाल तिवारी, रितेश यादव, एंजिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Source – Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…