Home खास खबर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत एफआईएच ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत एफआईएच ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

1 second read
Comments Off on भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत एफआईएच ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट
0
197

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत एफआईएच ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को शुक्रवार (6 दिसंबर) को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने वर्ष का खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया है। उनकी अगुवाई में भारत ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। दो अन्य भारतीयों विवेक प्रसाद और लालरेमसियामी को एफआईएच ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में वर्ष उदीयमान स्टार पुरस्कार के लिए नामित किया है।

मनप्रीत ने अभी तक 242 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय मध्यपंक्ति में अहम भूमिका निभाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने भुवनेश्वर में रूस को 11-3 के कुल स्कोर से हराकर तोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की की थी। उन्नीस वर्षीय प्रसाद मिडफील्डर हैं और उन्होंने पिछले साल युवा ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुवाई की थी।

HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…