Home खास खबर बिहार में लुटेरों ने वैन से 1920 किलो लहसुन लूटे, बाजार में कीमत साढ़े सात लाख से ऊपर

बिहार में लुटेरों ने वैन से 1920 किलो लहसुन लूटे, बाजार में कीमत साढ़े सात लाख से ऊपर

1 second read
Comments Off on बिहार में लुटेरों ने वैन से 1920 किलो लहसुन लूटे, बाजार में कीमत साढ़े सात लाख से ऊपर
0
253
IMG 20191208 084112

बिहार में लुटेरों ने वैन से 1920 किलो लहसुन लूटे, बाजार में कीमत साढ़े सात लाख से ऊपर

प्याज और लहसुन के दाम में बेतहाशा उछाल के साथ अब ये लुटेरों के निशाने पर आने लगे हैं। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में लुटेरे एक वाहन से 64 बोरी यानी करीब 1920 किलोग्राम लहसुन लूटकर फरार हो गए। इस मामले की प्राथमिकी कुदरा थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुदरा के थाना प्रभारी रणवीर वर्मा ने शनिवार (7 दिसंबर) को आईएएनएस को बताया कि कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र का रहने वाला अशोक कुमार सिंह दो दिन पहले अपने पिकअप वैन से बनारस से 64 बोरी लहसुन लेकर सासाराम मंडी में पहुंचाने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार (6 दिसंबर) रात करीब 11 बजे कुदरा थाना क्षेत्र के पछाड़गंज के पास एक कार पर सवार होकर आए दो से तीन लुटेरों ने उसकी गाड़ी को रुकवाकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और दो-तीन घंटे विभिन्न सड़कों पर घुमाने के बाद फिर से उसे पछाड़गंज के पास कार से उतारकर कहा कि “यहां से एक किलोमीटर दूर पिकअप वैन खड़ी है, उसे ले जाओ।”

HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…