Home किशनगंज टेढ़ागाछ: 24 वां स्थापना दिवस मनाया गया

टेढ़ागाछ: 24 वां स्थापना दिवस मनाया गया

1 second read
Comments Off on टेढ़ागाछ: 24 वां स्थापना दिवस मनाया गया
0
178
IMG 20191209 100609

टेढ़ागाछ: 24 वां स्थापना दिवस मनाया गया

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित जहान अली मस्तान स्टेडियम में रविवार को सुरजापुरी डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता मास्टर सज्जाद हुसैन आरजू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सुरजापुरी डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट फिरोज अहमद उपस्थित थे। सुरजापुरी डवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन संगठन का इस वर्ष 24 वां स्थापना दिवस मनाया गया। एक दिवसीय सम्मेलन में कई वक्ताओं ने सुरजापुरी डवलपमेंट को लेकर अपना-अपना सुझाव दिया। सम्मेलन के जरिये सुरजापुरी मुस्लिम बिरादरी को ओबीसी के केंद्र सूची में शामिल करने एवं किशनगंज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की शाखा को पूर्ण रूप से संचालित करने की जोरदार मांग की गई। साथ ही 2020 में सुरजापुरी डवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के 25वां स्थापना दिवस किशनगंज के मैदान में सिल्वर जुबली के रूप में मिलकर मनाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट सह केंद्रीय अध्यक्ष सुरजापुरी ऑर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट फिरोज आलम, केंद्रीय उपाध्यक्ष मास्टर मंजर शफी,केंद्रीय कन्वेनर मोहम्मद सलाउद्दीन,मोहम्मद नूरुल आलम कन्वेनर,अनवारूल हक कासमी एसडीओ जिला अध्यक्ष कटिहार,रागिब मियाज आदि मौजूद थे।

HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…