
घर में घुसकर चलाई गोली, पिता-पुत्र बचे
सहायक थाना क्षेत्र के गोशाला में घर में घुसकर बदमाशों ने गोली चला दी। हालांकि, गोली चलने से कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर गोली का एक खोखा बरामद किया है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि रविवार की सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर वह दूध लेने के लिए घर का दरवाजा खोला ही था कि शैलेंद्र सिंह एवं एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और देसी कट्टा से मेरे ऊपर गोली चला दी। गोली दूधवाले के बगल से उसके सिर के ऊपर से होते हुए दीवार पर जा लगी। आरोपी ने पूर्व में भी उनसे रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है। घटना की सूचना पर कई छात्र नेता और विद्यार्थी परिषद के नेता और भाजपा नेता सहायक थाना पहुंच कर घटना के प्रति दु:ख जताया है और पुलिस से गोली चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सहायक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि घटना को लेकर पीड़ित सतीश सिंह के आवेदन पर एक नामजद शैलेंद्र सिंह व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अनुसंधान के प्रथम चरण में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोली चलाने वाले आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
HINDUSTAAN