Home अररिया एनआरसी को लेकर लाेगों को भड़का रहा है विपक्ष : किसान संघ उपाध्यक्ष

एनआरसी को लेकर लाेगों को भड़का रहा है विपक्ष : किसान संघ उपाध्यक्ष

1 second read
Comments Off on एनआरसी को लेकर लाेगों को भड़का रहा है विपक्ष : किसान संघ उपाध्यक्ष
0
490

एनआरसी को लेकर लाेगों को भड़का रहा है विपक्ष : किसान संघ उपाध्यक्ष

एनआरसी के विरोध व राजद द्वारा बिहार बंद पर भाजपा के जिला किसान संघ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार झा उर्फ बबन झा ने बताया कि विपक्षी दल लोगों को गुमराह कर आंदोलन कर रहे हैं। जबकि एनआरसी में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हिन्दू, सिख ईसाई धर्म के लोगों को नागरिकता दिए जाने का बिल है। लेकिन विपक्षी एक विशेष समुदाय को गुमराह कर अफवाह फैलाया है कि उन्हें भारत से हटाया जाएगा।

वर्षों से लंबित अयोध्या मामला, धारा 370, तीन तलाक आदि मामलों में नरेन्द्र मोदी सरकार का विरोध नहीं होने पर विपक्ष डरा हुआ है, जिस कारण विपक्ष अफवाह फैला कर विशेष समुदाय के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग एनआरसी बिल का विरोध कर रहे हैं उन्हें मालूम भी नहीं है कि एनआरसी क्या है। विरोध के कारण करोड़ों की सार्वजनिक सम्पत्ति को नष्ट कर दिया गया है। विपक्ष चाहता है कि मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास से विपक्ष डर गया है। जिस कारण विपक्ष एक विशेष समुदाय के लोगों को बरगला रहा है।

DAINIK BHASKAR

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…