Home सुपौल प्रभु श्रीराम व श्रीकृष्ण की लीला दोनों दिव्य

प्रभु श्रीराम व श्रीकृष्ण की लीला दोनों दिव्य

2 second read
Comments Off on प्रभु श्रीराम व श्रीकृष्ण की लीला दोनों दिव्य
0
204
IMG 20191225 120924

प्रभु श्रीराम व श्रीकृष्ण की लीला दोनों दिव्य

विशनपुर शिवराम पंचायत के महाबली पटना चौक पर श्रीराम चरित मानस और गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान से आयोजित सत्संग के मुख्य कथावाचक स्वामी कपिलदेव आनंद जी ने कहा कि परमात्मा सास्वत भक्ति का संदेश, श्रीराम कथा, श्रीमद् भगवत गीता कथा और आध्यात्मिक प्रवचनों को निष्काम भाव से जनमानस तक पहुंचाना इस प्रवचन का मुख्य संदेश है। प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण का जन्म और उनकी लीला दोनों दिव्य हैं। प्रभु सृष्टि के हर कण-कण में बसते हैं जो हर जीव का प्राण आधार है। ऐसे परमात्मा को कैसे जाना जाए। ज्ञान यज्ञ और सत्संग के माध्यम से इसका रहस्य खोजा जा रहा है। ज्ञान यज्ञ और सत्संग को लेकर आसपास व्यापक सुरक्षा, आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी सहित अन्य सुविधा की व्यवस्था की गई है।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…