Home अररिया Weather Report : बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार

Weather Report : बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार

2 second read
Comments Off on Weather Report : बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार
0
747

Weather Report : बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार

पटना सहित सूबे के कई जिले बुधवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के अधिकतर इलाकों में में बादल छाए रहे। धूप न निकलने से जनजीवन पर असर पड़ा। रही-सही कसर पछुआ ने पूरी कर दी।

पटना में 12 से 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पटना और गया के तापमान में गिरावट आ सकती है, वहीं मुजफ्फरपुर व आसपास के इलाकों में कोल्डवेव (शीतलहर) का असर दिख सकता है। हालांकि कोल्ड वेव की परिस्थितियों की आधिकारिक घोषणा गुरुवार शाम में संभावित है।

राजधानी के आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। सूरज के दर्शन हुए लेकिन लोगों ने धूप में गर्माहट महसूस नहीं की। दोपहर बाद बर्फीली हवाओं की चुभन से लोग बेहाल रहे। पटना का पारा पिछले 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री तक नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से पांच डिग्री नीचे पारा होने की वजह से कंपकंपी की स्थिति बनी रही।

गया का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री, भागलपुर का अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का पारा अधिकतम 22.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में आर्द्रता सुबह में 98 प्रतिशत तक रही।

और घना होगा कोहरा
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पटना और गया में गुरुवार को सुबह में कोहरा रहेगा और आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। बादल छंटने और हवाओं की रफ्तार कम होने पर कोहरा और घना होगा। भागलपुर और पूर्णिया में घना कोहरा छाने के आसार हैं। आसमान में आंशिक बादल रहेंगे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…