
किशनगंज के किसान को तुमकुमर में मिला कर्मण पुरस्कार
किशनगंज जिले के दिघलबैंक निवासी मदन कुमार सिंह को गुरुवार को कर्नाटक के तुमकुर में कर्मण पुरस्कार दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिघलबैंक प्रखंड निवासी कृषक मदन कुमार सिंह को यह पुरस्कार मिलते ही जिलेवासियों में खुशियों की छा गई। इससे पूर्व मदन कुमार सिंह को 14 जनवरी 2008 में बिहार सरकार के कृषि मंत्री के द्वारा किसान श्री का सम्मान मिल चुका है।
यह जानकारी देते हुए मदन कुमान सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार को कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए एक साथ दो-दो कृषि कर्मण पुरस्कार दिया गया। दिए जाएंगे। जिसमें 2016-17 के लिए मोटे अनाज की श्रेणी में मक्का और 2017-18 के लिए गेहूं श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए बिहार को चयनित किया गया। 2 जनवरी 2020 को यानी गुरुवार को बेंगलुरू में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 2016-17 में मोटे अनाज मक्का के लिए कृषक मदन कुमार सिंह को कृषि कर्मण पुरस्कार दिया
DAINIK JAGRAN