Home अररिया बिहार : 3 माह में स्कूलों को मिलेंगे सवा लाख से अधिक शिक्षक

बिहार : 3 माह में स्कूलों को मिलेंगे सवा लाख से अधिक शिक्षक

0 second read
Comments Off on बिहार : 3 माह में स्कूलों को मिलेंगे सवा लाख से अधिक शिक्षक
0
302
IMG 20200104 080208

बिहार : 3 माह में स्कूलों को मिलेंगे सवा लाख से अधिक शिक्षक

बिहार के सरकारी विद्यालयों में अगले तीन महीने में शिक्षकों की बंपर बहाली होने जा रही है। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो करीब एक लाख 70 हजार शिक्षकों के रिक्त पद भरे जायेंगे। पहली से लेकर 12वीं कक्षाओं के लिए ही मार्च महीने तक सवा लाख से अधिक शिक्षक नियुक्त कर लिये जायेंगे। इसके लिए नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है। इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होने से जहां हर स्कूल में शिक्षक बल की तादाद सुधरेगी वहीं गुणवत्ता शिक्षा को भी बल मिलेगा।

बिहार में फिलहाल 42 हजार 606 प्राथमिक, 28,638 मध्य विद्यालय और 391 बुनियादी विद्यालय हैं। इन 71244 प्रारंभिक स्कूलों के लिए शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया पिछले छह माह से चल रही है। कई दफा विभिन्न कारणों से प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने नियोजन के शिड्यूल में बदलाव किए और अभी 22 नवम्बर के अंतिम बदलाव के मुताबिक नियोजन का कार्यक्रम चल रहा है।
गत 5 जुलाई 2019 को शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन का कार्यक्रम घोषित किया था। इसके मुताबिक 1 लाख प्रारंभिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर 25 जुलाई से प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। वर्ष 2015 के बाद चार साल के अंतराल पर हो रही प्रारंभिक शिक्षकों की इस नियुक्ति को लेकर उम्मीद की जा रही है कि शिक्षकों के सभी रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच कर 31 मार्च 2020 तक इन्हें नियोजन पत्र दे देना है। माना जा रहा है कि अप्रैल से जब सरकारी विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र आरंभ होगा तो ये शिक्षक अपना योगदान दे चुके होंगे।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…