Home अररिया अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

0 second read
Comments Off on अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
0
246

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में सप्ताहिक बन्दी रविवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस, अंतरराष्ट्रीय अभियंता दिवस और मसहूर उपन्यास कार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य कुमार राजीव रंजन ने की। जबकि संचालन सहायक शिक्षक रिंकू पासवान ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला से सहायक अभियंता सुबोध कुमार और जूनियर अभियंता ऋषिकेश उपस्थिति थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों ने स्वागत गान गाकर शुरू किया। भाषण, प्रेरक प्रसंग, नृत्य इत्यादि गतिविधियों ने सबों को काफी प्रभावित किया। अभियंता दिवस के मौके पर विद्यालय प्रधान शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने सहायक अभियंता सुबोध कुमार और जूनियर अभियंता ऋषिकेश को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुमार राजीव रंजन ने बताया कि आज के दिन ही महान मौक्षगुडन विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितम्बर 1860 को मैसूर में हुआ था।वे भारत रत्न से भी सम्मानित हुए थे। तभी से उनके जन्म को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे एक महान विद्वान और कर्मठ इंसान थे। हमें उनकी जीवनी से सीख लेनी चाहिए। वहीं संकुल समन्वयक नवीन ठाकुर ने भी अपने संबोधन में कहा कि आज लोकतंत्र दिवस है। वहीं संबोधन में सहायक शिक्षक रिंकु पासवान, जदयू उपाध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि उदयानंद मंडल, पूर्व मुखिया उपेन्द्र सोरेन, अंबिकानंद ठाकुर, समाजसेवी अशोक नाथ झा ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये। इस मौके पर मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक शिक्षक चार्ल्स किस्कु, शिक्षा समिति के अध्यक्ष ठकरन देवी, सचिव सुशीला देवी, लखन मुर्मू, आरती देवी, लुखी देवी सहित दर्जनों ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…