Home अररिया अंत्योदय योजना से वंचित लाभुकों का प्रदर्शन

अंत्योदय योजना से वंचित लाभुकों का प्रदर्शन

2 second read
Comments Off on अंत्योदय योजना से वंचित लाभुकों का प्रदर्शन
0
277

अंत्योदय योजना से वंचित लाभुकों का प्रदर्शन

पिछले दो साल से अंत्योदय योजना के लाभ से वंचित नरपतगंज प्रखंड के सोनापुर पंचायत स्थित पथरदेवा गांव के सैकड़ो लाभुकों ने सोमवार को मुखिया बसंत लाल दास के घर के सामने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी मुखिया के घर के मुख्य गेट पर ताला जड़कर हंगामा व नारेबाजी की। मुखिया को घर के अंदर बंधक के रूप में ही रहना पड़ा। प्रदर्शनकारी लाभुक आरोपी डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद आक्रोशित लाभुक इंडो-नेपाल पथरदेवा रोड को जाम कर दिया।

लाभुक मुखिया पर इस बात का लेकर आक्रोशित थे कि पंचायत के डीलर राजेन्द्र पासवान उन लोगों को विगत दो वषार्ें से अंत्योदय का राशन नहीं दे रहा है। लेकिन मुखिया कुछ नहीं कर रहे हैंं। लाभुकों का कहना था कि डीलर को मुखिया की अनुशंसा के बाद ही राशन मुहैया कराया जाता है। लाभुकों का आरोप था कि हमलोगों के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर राशन का लगातार उठाव हो रहा है। डीलर के रजिस्टर में मुखिया का भी हस्ताक्षर होता है। इसलिए इसमें किसी न किसी रूप से मुखिया भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारी लाभुक कला देवी, फरुदनी खातून, मसोमात बिहला देवी, सुमित्रा देवी, झमेला दास, मुसहरु बैठा, रामचंद्र चौारी, जयनारायण दास, मोहनलाल दास, चांदनी देवी,अमला देवी, शनिचरी देवी, चंदेश्वर दास, भोली दास, पार्वती देवी, रेशमी देवी, कैली देवी, विशेश्वर दास, सोनी देवी, सुगंाा देवी, जगनारायण दास, शिवलाल पासवान आदि का कहना था कि दो साल से उनलोगों के अंत्योदय का राशन डीलर वितरण नहीं कर रहा है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई तथा डीलर का निलंबन नहीं होगा वह लोग प्रदर्शन से नहीं हटेंगे। करीब तीन घंटे बाद बथनाहा ओपी अध्यक्ष राजेश रंजन के मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को समझाना-बुझाना। काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद मुखिया के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा गया। मुखिया ने अपने उपर लगे आरोप से इंकार किया।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…