Home अररिया धार्मिक नाटक ‘गंगा धाम का मंचन

धार्मिक नाटक ‘गंगा धाम का मंचन

0 second read
Comments Off on धार्मिक नाटक ‘गंगा धाम का मंचन
0
320

धार्मिक नाटक गंगा धाम का मंचन

कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के मरातीपुर स्थित अनंत मेला परिसर में शुक्रवार की रात विधायक विजय कुमार मंडल ने लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर नव दुर्गा नाट्य कला परिषद कपरफोड़ा के कलाकारों ने धार्मिक नाटक गंगा धाम का मंचन किया।

विधायक श्री मंडल ने कहा कि अनंत भगवान की पूजा से मन को शांति व सुकून मिलती है। इससे सृजन सोच बढ़ता है। उन्होंने लोक पारंपरिक नृत्य की परंपरा बनाये रखने के लिये कपरफोड़ा पार्टी को साधुवाद दिया। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिये आयोजन समिति को बधाई दी। इस दौरान पूर्व मुखिया मुश्ताक अली, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास प्रसाद साह, शिक्षक प्रमोद कुमार मंडल, अरविंद कुमार मंडल ने भी संबोधन किया। इस अवसर पर सुभाष साह, चिंतलाल मंडल, झमेली ठाकुर, राजेश मंडल, जयप्रकाश मंडल, विक्रम मंडल, बबलू मंडल, प्रिंस कुमार, राजकुमार सिंह, दिनेश आर्य आदि थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…