Home अररिया बिजली करंट लगने से युवक की मौत

बिजली करंट लगने से युवक की मौत

0 second read
Comments Off on बिजली करंट लगने से युवक की मौत
0
205

बिजली करंट लगने से युवक की मौत

कुआड़ी ओपी क्षेत्र के शीशाबाड़ी वार्ड संख्या 13 में बुधवार की सुबह करंट लगने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मंटू सरदार शीशाबाड़ी निवासी रामसोगारथ सरदार का पुत्र था। उसका ननिहाल उसी गांव में था। वह अपने मामा शिवकुमार सरदार के यहां रहता था। मंटू घर में बिजली के तार को चाकू से छील रहा था, इसी क्रम में उसे करंट लग गया।

परिजनों ने उसे अचेतावस्था में कुर्साकांटा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छह माह पहले उसकी शादी हुई थी।  उसकी मां की मृत्यु हो गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी चंदा देवी की हालत गंभीर है। लोग उसे ढांढस बंधाने में लगे हुये हैं। घटना की सूचना पर ओपी प्रभारी लालमोहर सिंह, सअनि अजय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…