Home अररिया मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों को राहत

मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों को राहत

0 second read
Comments Off on मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों को राहत
0
235

मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों को राहत

अररिया: पहले बाढ फिर सुखाड़ की मार झेल रहा अररिया जिले में दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश से लोगों को राहत मिली है। इस तेज बारिश ने शहरी जीवन को अस्त व्यस्त जरुर कर दिया है। सभी मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। शहर के रहिका टोला, चित्रगुप्त नगर सहित कई मुहल्लों में घुटना भर पानी लग गया था। लोगों के घरों में पानी घुस गया था। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया था। वहीं नालियों के जाम हो जाने के कारण ओवरफ्लों होकर पानी सड़कों पर बह रहा था।

वहीं दूसरी ओर सुखाड़ की मार झेल रहे गांव के किसानों के चेहरे पर राहत और मुस्कुराहट स्पष्ट दिखाई दे रही है। समय से पहले बाढ ने धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। जैसे तैसे बाढ के बाद किसान ने फिर धान की रोपनी की लेकिन रोपनी के बाद बारिश होना बंद हो गया और खेत में लगी धान की खेती सूखने लगी ।किसान बारिश नही होने से बिल्कुल निराश और हताश हो गए थे, लेकिन भगवान ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया। पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने धान के खेतों मे फिर से हरियाली वापस लौटा दी है। किसानों का कहना है कि अब धान की खेती अच्छी हो जाएगी। खेतों में लगी धान की खेती को लहलहाते देख किसानों के चेहरे पर सकुन और राहत की लकीरें स्पष्ट दिख रही है।

स्रोत-दैनिक जागरण

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…