Home अररिया मोहर्रम आज, शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मोहर्रम आज, शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

1 second read
Comments Off on मोहर्रम आज, शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
0
322

मोहर्रम आज, शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

जिलेभर में मंगलवार को पैगंबर के नवासे हजरत ईमाम हुसैन की याद में मनाये जाने वाले गम का त्योहार मुहर्रम मनाया जाएगा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

शहर से लेकर गांव तक ताजिया के साथ जुलूस निकाला जाएगा। इसमें हर वर्ग के लोग भाग लेंगे। मोहर्रम की दसवीं पर जुलूस विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद ताजिया को करबला में रखा जाएगा। शहर के खरैया बस्ती, सुभाष स्टेडियम, रजोखर आदि मैदान में लाठी खेल का प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग शोक मनाते हैं।

सोमवार को गाछी टोला आदि जगहों पर कारीगरों ने ताजिया को फाइनल टच दिया। वहीं कई जगहों पर जंगियों ने करतब दिखाकर पूर्वाभ्यास भी किया। शांतिपूर्ण मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने भी पुख्ता व्यवस्था की है। चप्पे चप्पे पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किये गये हैं। खासकर धार्मिक स्थलों व चौक चौराहों के ईद-गिर्द भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहेंगे। जिला प्रशासन इसको लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…