Home अररिया विमल सिंह बने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य

विमल सिंह बने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य

0 second read
Comments Off on विमल सिंह बने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य
0
387

विमल सिंह बने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य

अररिया। फारबिसगंज निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष व व्यसायी विमल सिंह को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर कॉमर्सियल कटिहार द्वारा समिति के सदस्य के रूप नामित किये जाने का एक पत्र बुधवार को स्टेशन प्रबंधक मनोज झा ने उन्हें सौपते हुए उन्हें बधाई दिया। इस मौके पर नव मनोनीत सदस्य सिंह ने बताया कि एक सदस्य के रूप में स्टेशन के उत्तरोत्तर प्रगति और सोन्दर्यीकरण को लेकर रेलवे पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ मिलकर हर संभव और सक्रिय योगदान देने का वह प्रयास करेंगे। मौके पर मौजूद भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, नगर अध्यक्ष धीरज पासवान, प्रताप नारायण मंडल, प्रसन्नजीत चौधरी, प्रदीप कनोजिया, मनोज ठाकुर, प्रमोद पासवान, राम कुमार भगत, अमल ओझा, अवधेश साह, रामनाथ गुप्ता ,पप्पू राय ने सदस्य के रूप मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें फूलमाला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

स्रोत-दैनिक जागरण

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…