Home अररिया हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

1 second read
Comments Off on हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
0
216

हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

कुर्साकांटा प्रखंड के पहुंसी लक्ष्मी स्थान से पश्चिम बुधवार की रात करीब बाइक की ठोकर से युवक की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। मृतक देवराज 30 वर्षीय देवराज पहुंसी वार्ड दो निवासी चन्दर सिंह का बेटा था।

घायल अनिता देवी का पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ने बताया कि युवक देवराज अपनी पत्नी के साथ सड़क किनारे खड़ा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने दोनों को जोरदार ठोकर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीण दोनो को कुर्साकांटा पीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही देवराज की मौत हो गयी। इस घटना से गांव में कोहराम मचा है।

इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह दिन भी देखना पड़ेगा। इधर घटना के बाद मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कहा कि तेज रफ्तार में बाइक युवा चलाते हैं इससे घटना होती है। प्रशासन से तेज रफ्तार बाइक चलाने पर रोक की मांग की। परिजनों ने कहा कि वह काफी लगनशील व्यक्ति था

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…