Home अररिया 38 विद्यालयों के 118 दिव्यांग छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग

38 विद्यालयों के 118 दिव्यांग छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग

4 second read
Comments Off on 38 विद्यालयों के 118 दिव्यांग छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग
0
156

38 विद्यालयों के 118 दिव्यांग छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग

प्रखंड संसाधन केन्द्र सिकटी द्वारा मंगलवार को उच्च विद्यालय बरदाहा के मैदान पर विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के कुल 38 विद्यालयों के 118 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत चित्रांकन, जलेबी दौड़, सुई धागा दौड़, व बोरा दौड़ का आयोजन किया गया। प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। बीआरसी के विनोद कुमार मंडल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को संवेदनशीलता उत्पन्न होगा ताकि समाज में ऐसे छात्र-छात्राएं उत्साहित होकर स्थान प्राप्त कर सके। दिव्यांग बच्चों के विशेष साधनसेवी रणधीर पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर का कार्यक्रम है सरकार ऐसे छात्र-छात्राओं के प्रति प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में सत्यनारायण मंडल, गोपीकांत राम, सुदर्शन कुमार, बैद्यनाथ यादव, सुरेश पासवान, राम प्रसाद राम, र|ेश कुमार मिश्र, अजय कुमार साह के अलावा सभी संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

BHASKAR

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…