Home अररिया अररिया: एप्रोच पथ की मांग को ले लोगों ने की भूख हड़ताल

अररिया: एप्रोच पथ की मांग को ले लोगों ने की भूख हड़ताल

2 second read
Comments Off on अररिया: एप्रोच पथ की मांग को ले लोगों ने की भूख हड़ताल
0
524

अररिया: एप्रोच पथ की मांग को ले लोगों ने की भूख हड़ताल

फारबिसगंज अनुमंडल के सैफगंज-महथावा मार्ग स्थित शंकरपुर के समीप 05 वर्ष पूर्व बना पुल पर अभीतक अप्रोच पथ निर्माण नहीं हुआ है।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय परिसर में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल पर बैठ गये हैं। आंदोलनकारियों की मांग है की प्रशासन जल्द से जल्द पुल का एप्रोच पथ बनाकर आवागमन चालू कराए। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विपिन मेहता, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक भारती, रंजीत यादव, बुंदेल पासवान, दिनेश शर्मा आदि ने बताया की पुल निगम विभाग ने करीब 05 वर्ष पहले सेफगंज-महथावा मुख्य सड़क मार्ग स्थित शंकरपुर के समीप पुल निर्माण कराया था, लेकिन आजतक एप्रोच पथ नहीं बनाया है। इससे आवागमन करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…