Home अररिया अररिया:- दिन दहाड़े फारबिसगंज शहर में हुई 1 लाख की लूट

अररिया:- दिन दहाड़े फारबिसगंज शहर में हुई 1 लाख की लूट

2 second read
Comments Off on अररिया:- दिन दहाड़े फारबिसगंज शहर में हुई 1 लाख की लूट
0
679
IMG 20200605 WA0003

अररिया/फारबिसगंज -फारबिसगंज में गुरुवार की दोपहर बाइक पर सवार अज्ञात दो अपराधियों ने एक मक्का व्यवसायी से एक लाख रुपये दिनदहाड़े छीन लिया, घटना शहर के रेलवे ढाला फुलवरिया हाट के समीप की है। जहां व्यवसाई अपने हाथ में झोले में लिए हुए रुपए लेकर घर जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रहा था। घटना की जानकारी व्यवसाई के द्वारा स्थानीय थाना में जा कर दी गई। सैफगंज निवासी शत्रुघ्न भगत पिता गणपत भगत ने बताया कि वह मक्का का व्यवसाय करता है। गुरुवार की दोपहर यूनियन बैंक की शाखा से उसने एक लाख रुपये निकाला एवं रेलवे ढाला के पास अपने घर जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रहा था। इसी बीच एक अपाची बाइक पर दो युवक उसके पास आए और रुपयों से भरा थैला छीनते हुए भाग निकले। इस दौरान उनके द्वारा हल्ला भी किया गया लेकिन वह बहुत तेजी में भाग गया। घटना के बाद थानाध्यक्ष कौशल कुमार दारोगा विमल मंडल ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधी के पहचान करने में जुटी रही। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि अपराधियों की पहचान की जा रही है.
संवाददाता -विनय ठाकुर

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…