Home अररिया एटीएम कार्ड चोरी कर भाग रहे दो चोर को पुलिस ने पकड़ा

एटीएम कार्ड चोरी कर भाग रहे दो चोर को पुलिस ने पकड़ा

2 second read
Comments Off on एटीएम कार्ड चोरी कर भाग रहे दो चोर को पुलिस ने पकड़ा
0
181
file 2024 08 04T15 57 54 300x138 1

एटीएम कार्ड चोरी कर भाग रहे दो चोर को पुलिस ने पकड़ा

गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के पास से पुलिस ने एक स्कूटी, दो मोबाइल व विभिन्न बैंकों के 21 एटीएम कार्ड किया बरामद 18. फारबिसगंज. शहर के एटीएम केंद्रों पर सीधे सादे लोगों को सहायता करने के नाम पर एटीएम कार्ड की हेरा फेरी कर एटीएम कार्ड की चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को फारबिसगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की सक्रियता से गिरफ्तार किया.

 

पुलिस ने जब गिरोह के उक्त दोनों सदस्य एटीएम कार्ड चोरी कर भाग रहे थे. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एटीएम कार्ड की हेराफेरी व चोरी करने वाले गिरोह के गिरफ्तार दोनों सक्रिय सदस्यों का नाम 40 वर्षीय दिनकर सिंह पिता अनंत सिंह व 30 वर्षीय मिंटू सिंह पिता उपेंद्र सिंह है. दोनों साकिन पिठौरा थाना नरपतगंज जिला अररिया के निवासी बताया जाता है.

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि एटीएम कार्ड हेरा फेरी व चोरी करने वाले गिरोह के गिरफ्तार दोनों सक्रिय सदस्य के पास से पुलिस ने एक स्कूटी बाइक, दो मोबाइल व विभिन्न बैंक का विभिन्न व्यक्तियों के नाम का चोरी का कुल 21 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है. बरामद एटीएम कार्ड के धारक का पता कर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त गिरफ्तार दोनों शातिर ने पूछताछ के क्रम में कई महत्वपूर्ण उद्भेदन किये हैं. कई इस तरह के साथी एटीएम चोर का नाम बताए हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

 

साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों शातिर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. इस छापामारी टीम थानाध्यक्ष के अलावा पुअनि बबीता कुमारी, टाइगर मोबाइल के जवान प्रिंस कुमार सिंह,प्रवीण कुमार,विकास कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…