Home अररिया अररिया में नौ दिसंबर को होगा पहले चरण का चुनाव

अररिया में नौ दिसंबर को होगा पहले चरण का चुनाव

0 second read
Comments Off on अररिया में नौ दिसंबर को होगा पहले चरण का चुनाव
0
156

अररिया में नौ दिसंबर को होगा पहले चरण का चुनाव

पैक्स चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जिले में पांच चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान नौ दिसंबर, दूसरे चरण का 11 दिसंबर और तीसरे और चौथे व पांचवें का क्रमश: 13, 15, 17 दिसंबर को होगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव को लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों चर्चाएं भी तेज हो गई है। प्रत्याशी अपने अपने कागजात तैयार करने में जुटे हैं। चाय पान दुकानों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

पहले चरण में अररिया व जोकीहाट प्रखंड और दूसरे चरण में सिकटी, फारबिसगंज, तीसरे में रानीगंज व कुर्साकांटा तथा चौथे व पांचवे चरणों में भरगामा, पलासी और नरपतगंज प्रखंड में चुनाव कराया जाएगा। जिले के 218 पैक्सों में 120 पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य पद पर चुनाव के लिए तिथि का प्रकाशन हो गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद से ही आचार संहिता लागू है। अररिया के दस जोकीहाट के सात, सिकटी के तीन, फारबिसगंज के 22, रानीगंज के 25, कुर्साकांटा के चार, पलासी दस, नरपतगंज 20 प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) का कार्यकाल बीते अक्टूबर माह में कालावधि समाप्त हो गई है। इससे पहले इन पैक्सों का अक्टूबर 2014 में चुनाव हुआ था। वहीं शेष 98 पैक्सों का कार्यकाल 2020 में पूरा होगा। इसका चुनाव वर्ष 2015 में हुआ था।

अध्यक्ष सहित 12 पद के लिए होंगे मतदान: प्राथमिक कृषि शाख समिति के 12 पदों पर चुनाव होंगे। इसमें एक पद अध्यक्ष व शेष सदस्य पद होंगे। अध्यक्ष पद अनारक्षित है। इस पद पर किसी काटि के कंडिडेट चुनाव लड़ सकते हैं। जबकि प्रबंध समिति पद पर आरक्षण बिंदु का पालन किया जाएगा। इनमें दो पद अनुसूचित जाति, दो पिछड़ा, दो अतिपिछ़डा और पांच पद जेनरल का होगा। अनुसूचित जाति, पिछड़ा कोटि में एक एक महिला, अतिपिछड़़ा कोटि में दो महिला और जेनरल में दो महिलाओं के लिए आरिक्षित है। इसके अलावे 13 वां पद प्रबंध समति के प्रबंधक का चुनाव निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा होगा।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…