अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
किशनगंज सीमा पर SSB-APF की बैठक: सुरक्षा बढ़ाने और तस्करी रोकने पर हुई चर्चा, गश्ती कर संवेदनशील इलाकों का ...भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी मजबूत, 5 जगहों पर बनेंगे वॉच टावरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारझारखंड के 5 होल्डिंग प्वाईंट भरने पर बिहार में रोके जाएंगे कांवरिएकिशनगंज:बिहार सरकार ने 10 बड़े अधिकारियों का किया तबादला, देखें किसे कौन सा विभाग मिलाBahraich News: एडीजी ने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाबिहार में मुख्य सचिव के नाम पर ठगी, साइबर पुलिस ने दबोचाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में पर्यटन को गति देने के लिए युवाओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षणपाटलिपुत्र अंचल के दो कर्मचारी निलंबित, तीन पर केस दर्जकिशनगंज सीमा पर SSB-APF की बैठक: सुरक्षा बढ़ाने और तस्करी रोकने पर हुई चर्चा, गश्ती कर संवेदनशील इलाकों का ...भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी मजबूत, 5 जगहों पर बनेंगे वॉच टावरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारझारखंड के 5 होल्डिंग प्वाईंट भरने पर बिहार में रोके जाएंगे कांवरिएकिशनगंज:बिहार सरकार ने 10 बड़े अधिकारियों का किया तबादला, देखें किसे कौन सा विभाग मिलाBahraich News: एडीजी ने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाबिहार में मुख्य सचिव के नाम पर ठगी, साइबर पुलिस ने दबोचाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में पर्यटन को गति देने के लिए युवाओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षणपाटलिपुत्र अंचल के दो कर्मचारी निलंबित, तीन पर केस दर्ज

Article Advertisement

boloindia.in
Seemanchal

अररिया के फुलकाहा :पैसे के लेनदेन पर खूनखराबा: अररिया में व्यवसायी के बेटे की हत्या, पुलिस ने हथियार समेत दो को पकड़ा

Published: 03/05/2025, 02:25:51 pm129 viewsSeemanchal Live

अररिया के फुलकाहा :पैसे के लेनदेन पर खूनखराबा: अररिया में व्यवसायी के बेटे की हत्या, पुलिस ने हथियार समेत दो को पकड़ा अररिया, बिहार – जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहाँ पैसे के लेन-देन को लेकर व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता के 21 वर्षीय बेटे दीपक कुमार गुप्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस

अररिया के फुलकाहा :पैसे के लेनदेन पर खूनखराबा: अररिया में व्यवसायी के बेटे की हत्या, पुलिस ने हथियार समेत दो को पकड़ा
अररिया के फुलकाहा :पैसे के लेनदेन पर खूनखराबा: अररिया में व्यवसायी के बेटे की हत्या, पुलिस ने हथियार समेत दो को पकड़ा अररिया, बिहार – जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहाँ पैसे के लेन-देन को लेकर व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता के 21 वर्षीय बेटे दीपक कुमार गुप्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से सफेद रंग की ऑल्टो कार , एक बाइक , एक अवैध पिस्टल , खून से सना कार का मैट , एक गंजी , और मृतक दीपक का मोबाइल फोन बरामद किया है। उधारी बना हत्या की वजह पूछताछ में पता चला कि हत्या का कारण ₹50,000 की उधारी थी। जब दीपक ने पैसे की मांग की तो आरोपियों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद रंजिश में हत्या की योजना बनाई गई । आरोपियों ने दीपक को बुलाकर सुनियोजित तरीके से हत्या की और सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस की तत्परता से हुआ खुलासा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस मामले को सुलझाया । वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ़्तार किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या में कोई अन्य व्यक्ति भी संलिप्त था या नहीं। मामले की मुख्य बातें संक्षेप में: मृतक का नाम: दीपक कुमार गुप्ता (21) पिता: व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता हत्या का कारण: ₹50,000 की उधारी बरामद सामग्री: कार, बाइक, पिस्टल, खून से सना सामान, मोबाइल फोन पुलिस द्वारा गिरफ़्तार: 2 आरोपी जांच में सहयोग: एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक निरीक्षण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read