Home अररिया अररिया: पीपुल्स पावर ने समर्थन मूल्य पर मक्का का खरीद नही होने से सोमवार को निराश होकर फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में अनशन पर बैठा।

अररिया: पीपुल्स पावर ने समर्थन मूल्य पर मक्का का खरीद नही होने से सोमवार को निराश होकर फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में अनशन पर बैठा।

0 second read
Comments Off on अररिया: पीपुल्स पावर ने समर्थन मूल्य पर मक्का का खरीद नही होने से सोमवार को निराश होकर फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में अनशन पर बैठा।
0
375

­अररिया/फारबिसगंज – पीपुल्स पावर ने समर्थन मूल्य पर मक्का का खरीद नही होने से सोमवार को निराश होकर बाध्य होकर फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में अनशन पर बैठा।­आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे पीपुल्स पावर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव ने कहा कि कोसी सीमांचल में गरीब किसानों का मक्का का मूल्य में वृद्धि को लेकर अनशन किया गया, अगर मक्का का दर नहीं बढ़ाया गया तो हमलोग का अनशन जारी रहेगा,पीपुल्स पावर ने मक्के का खरीद कोसी सीमांचल में समर्थन मूल्य का खरीदने का अपील किया था लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री द्वारा किसी प्रकार की पहल नही की गई जो चिंता की विषय है। मालूम हो कि किसानों का मक्का भारी पैमाने पर स्थानीय गुलाबबाग मंडी पहुंचने लगा है। जहां खुले बाजार में मक्का का मूल्य प्रति क्विंटल एक हजार रुपये से बारह सौ बिक रहा है लाचार किसान अगली खेती के लिए बेच रहे है। जबकि मक्का का समर्थन मूल्य 1765 रुपया प्रति क्विंटल है। जंहा एक तरफ किसानों पर लॉकडॉउन मार दूसरी ओर प्रकृति की मार अब मक्का का समर्थन मूल्य नही मिलना साथ ही किसानों कर्ज की भय किसानों को मरोड़ कर रख दिया है। किसानों के कार्य के जो आधार है वह धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। इस परिस्थिति में किसानों को करो या मरो की नौबत आ गई है। जिला अध्यक्ष लालू कुमार यादव, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव, प्रदेशु उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, मखिया ललित कुमार ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष सरोज कुमार यादव, बिकाश बिपलव ने कहा कि किसानों के हक इंसाफ को दरकिनार करते हुए समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीद नहीं होने के कारण प्रखंड परिसर रोड के बगल में आमरण अनशन पर बैठा गया है जबतक कोसी सीमांचल में गरीब किसानों का मक्का का दर नहीं बढ़ा तो आमरण अनशन जारी रहेगा। मौके पर मौजूद पीपुल्स पावर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव, जिला अध्यक्ष लालू कुमार यादव, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव, पीपुल्स पावर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, बुंदेल पासवान, जिला उपाध्यक्ष सोनू कुमार यादव , छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष निशार फिरोज, प्रखंड अध्यक्ष बिकाश बिपलव, विधानसभां प्रभारी मंजेश कुमार यादव, देवानंद प्रेम, पैक्स अध्यक्ष सरोज कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि ललित कुमार ठाकुर, अल्ताफ जिया, अरशद आलम, रिशव शर्मा, प्रियांशु कुमार, मुरलीधर मंडल, तिलकेश्वर पासवान, पिंटू कुमार, टुनटुन कुमार मंडल, अमर कुमार, कुलानंद पासवान, विवेक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…