Home अररिया अररिया -फारबिसगंज कुबेर टोला निवासी फातिमा के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है।

अररिया -फारबिसगंज कुबेर टोला निवासी फातिमा के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है।

2 second read
Comments Off on अररिया -फारबिसगंज कुबेर टोला निवासी फातिमा के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है।
0
1,363
IMG 20200318 WA0001

अररिया -फारबिसगंज कुबेर टोला निवासी फातिमा के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में फारबिसगंज थाने में दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यहां बता दें कि देह व्यापार के खिलाफ काम करने वाली संस्था अपने आप वूमेन वर्ल्ड की प्रवक्ता फातिमा रानी मुखर्जी और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी के हॉट सीट पर पहुंचने के बाद चर्चा में आयी थी। इधर फातिमा ने बताया कि 2017 में वे सरकार के साथ देहव्यापार के रोकथाम में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। बता दें की कुछ लोगों ने इनकी साथ मारपीट की इस दौरान जब उनके पति मो. अकरम बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान उनके गले से डेढ़ भरी सोने का चेन और उसके पति के गले से दो भरी का सोने का चेन छीन लिया। हमलावार के चाकू से वे घायल हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर नैना खातून द्वारा आवेदन दिया गया है। इसमें उसने बताया कि वे इंडोसेट बैंक की मुख्य कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता होने के कारण उसने 27 हजार रुपये का लोन बीबी फातिमा खातून व उनकी बेटी काजल को दिलाया था। उसी लोन का रूपये जब मां व बेटी से मांगने गई तो दोनो ने गंदा-गंदा गाली देते हुए उनके साथ मारपीट भी की। इस दौरान बचाने आई उनकी ननद माला उर्फ सज्जो के साथ भी मारपीट की गई। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों की ओर से आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। /रिपोर्ट -विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…