
अररिया /फारबिसगंज पुलिस ने अप्राकृतिक यौनाचार के एक मामले में विगत दो वर्षों से फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उक्त फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। मामले की पुष्ठि करते हुए थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेफरल अस्पताल रोड़ स्थित उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मनोज कुमार राय उर्फ राजा घोंटू है, जो शहर के वार्ड संख्या 07 स्थित रेफरल अस्पताल रोड़ निवासी प्रमोद राय का पुत्र बताया जाता है।रिपोर्ट -विनय ठाकुर