Home अररिया अररिया के कुर्साकांटा में ग्राम रक्षा दल को मिले सरकारी सेवक का दर्जा

अररिया के कुर्साकांटा में ग्राम रक्षा दल को मिले सरकारी सेवक का दर्जा

0 second read
Comments Off on अररिया के कुर्साकांटा में ग्राम रक्षा दल को मिले सरकारी सेवक का दर्जा
0
404

अररिया के कुर्साकांटा में ग्राम रक्षा दल को मिले सरकारी सेवक का दर्जा

छह सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार प्रदेश ग्राम रक्षादल दलपति महासंध के बेनर तले प्रखंड ईकाई कुर्साकांटा द्वारा मंगलवार को प्रदर्शन किया।

प्रखंड अध्यक्ष सीताराम सरोज की अध्यक्षता में सुभाष स्टेडियम से निकली रैली बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान संघ के नेताओं ने नारेबाजी की। इसके बाद जिलाध्यक्ष मो हातिम के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम छह सूत्री मांग बीडीओ मधु कुमारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मांग पत्र में न्यूनतम मजदूरी देने, हर वर्ष मिलने वाली वर्दी, लाठी, टॉर्च की व्यवस्था सुनिश्चित करने, ग्राम रक्षा दलों को पंचायतों में योगदान कराने, प्रशिक्षण की व्यवस्था करने, सरकारी सेवक का दर्जा देने थाना द्वारा कार्य करने की अनुमति देने व सम्मानित करना शामिल है। मौके पर देवानन्द विश्वास, प्रकाश कुमार विश्वास, पुनम देवी, खुशबू देवी, शिक्षा देवी, पिंकी देवी, गणेश यादव, दुखाई खान, प्रदीप पासवान, नवकांत मंडल आदि मौजूद थे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…