Home अररिया अररिया: मिजोरम व त्रिपुरा की संस्कृति से बच्चे होंगे अवगत

अररिया: मिजोरम व त्रिपुरा की संस्कृति से बच्चे होंगे अवगत

0 second read
Comments Off on अररिया: मिजोरम व त्रिपुरा की संस्कृति से बच्चे होंगे अवगत
0
204

अररिया: मिजोरम व त्रिपुरा की संस्कृति से बच्चे होंगे अवगत

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत अब माध्यमिक व उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को मिजोरम, त्रिपुरा राज्यों के भाषा, संस्कृति, पर्यटन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

सरकार के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा बालेश्वर प्रसाद ने सभी माध्यमिक व उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में नियमित कक्षा संचालन के दौरान ही मिजोरम व त्रिपुरा राज्यों के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। ताकि यहां के बच्चों को अन्य राज्यों के भाषा, संस्कृति से जुड़ाव व पर्यटन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मावि व उमावि विद्यालयों के समाजिक विज्ञान के शिक्षक को नोडल शिक्षक बनाया गया है और विद्यालय स्तर पर बनाए गए यूथ क्लब के सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई है। ंवहीं डीपीओ समग्र शिक्षा बालेश्वर प्रसाद ने बताया कि 31 अक्टूबर 2015 को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत शुभारंभ किया गया था। इसका उद्देश्य राज्यों के बीच भाषाई, साहित्यिक, संस्कृतिक, खेल, पर्यटन आदि के माध्यम से आपसी जुड़ाव को बढ़ावा दिया जाए। इसी कड़ी में जिले के सभी मावि व उमा में गतिविधियां कराई जाएगी।

HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…