Home अररिया अररिया: डब्ल्यूएचओ टीम ने उन्मूलन अभियान की समीक्षा की

अररिया: डब्ल्यूएचओ टीम ने उन्मूलन अभियान की समीक्षा की

0 second read
Comments Off on अररिया: डब्ल्यूएचओ टीम ने उन्मूलन अभियान की समीक्षा की
0
238

अररिया: डब्ल्यूएचओ टीम ने उन्मूलन अभियान की समीक्षा की

डब्ल्यूएचओ अंतरराष्ट्रीय स्तर की छह सदस्यीय डॉक्टरों की टीम शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर कालाजार उन्मूलन की समीक्षा की। जांच टीम विभिन्न बिंदुओं पर दो भागों में बंट गयी। जहां एक टीम अस्पताल के कागजात के रिपोर्ट की जांच की तो दूसरी टीम प्रखंड के कई स्थानों का निरीक्षण किया। जांच टीम में डब्ल्यू एचओ के डॉ. डेनियल आर्वा, डॉ.अशोक सिंह, नेपाल के डॉ. सुरेंद्र अर्वन, दिल्ली के डॉ. राकेश किशोर एवं केयर इंडिया डॉ बनर्जी शामिल थे। टीम के सदस्यों ने सबसे पहले 10 बजे कार्यालय पहुंच कर अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं तथा संसाधनों की समीक्षा की। इस दौरान छिड़काव स्प्रे एवं दवा उपलब्ध की जानकारी ली। जहां 52 मशीन पर्याप्त मात्रा में पाया गया। साथ ही चिकित्सकों और कर्मचारियों के कार्यों की भी जांच की गयी। वहीं सरकार द्वारा मरीजों को दी जाने वाली राशि के बारे में भी जानकारी ली। टीम ने दिन भर जांच करने के बाद शाम में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान टीम ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा—निर्देश भी दिए। मरीजों द्वारा मिले फिडबैक के आधार पर सुविधाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। मौके पर डॉ अशोक सिंह ने बताया की कालाजार उन्मूलन के लिए जिले में युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। बाकी बचे कालाजार के प्रकोप को बहुत ही जल्द अभियान चला कर समाप्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर डीभीडी पदाधिकारी डॉ अजय कुमार, उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव बसाक, प्रभारी प्रबंधक अविनाश कुमार, केटीएस के हेमंत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…