Home अररिया एक साथ 6 बच्चों की जलकर मौत:बिहार के अररिया में मक्के के भुट्‌टे सेंकते समय चारे में आग लगने से हुआ हादसा, बच्चों की उम्र ढाई से 5 साल

एक साथ 6 बच्चों की जलकर मौत:बिहार के अररिया में मक्के के भुट्‌टे सेंकते समय चारे में आग लगने से हुआ हादसा, बच्चों की उम्र ढाई से 5 साल

1 second read
Comments Off on एक साथ 6 बच्चों की जलकर मौत:बिहार के अररिया में मक्के के भुट्‌टे सेंकते समय चारे में आग लगने से हुआ हादसा, बच्चों की उम्र ढाई से 5 साल
0
582

एक साथ 6 बच्चों की जलकर मौत:बिहार के अररिया में मक्के के भुट्‌टे सेंकते समय चारे में आग लगने से हुआ हादसा, बच्चों की उम्र ढाई से 5 साल

अररिया में पलासी के कवैया गांव में एक ही घर में खेल रहे 6 बच्चों की आग में जलने से मौत हो गई। इनकी उम्र ढाई से 5 साल बताई जा रही है। ये सभी एक कमरे में मक्के के भुट्‌टे सेंक रहे थे। पास में ही मवेशियों का सूखा चारा रखा था। जिसमें चिंगारी से आग लग गई। दूसरे बच्चे चीखे तो परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान अफसर (5), गुलनाज (2.5), दिलबर (4), बरकस (3), अली हसन (4) और खुशनेहा (2.5) के रूप में हुई है। एक बच्चे अली हसन के चाचा नय्यर ने बताया कि अचानक आग भड़क गई। आग इतनी तेज थी कि लोगों को पता भी नहीं चल पाया कि अंदर कितने बच्चे हैं। जब आग बुझाई गई, तब सभी को घर में 6 बच्चों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली। जिस समय उन्हें निकाला गया, तब सभी बच्चे झुलस चुके थे।
गांव वालों की कोशिशों से आग आगे नहीं फैली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर में जहां बच्चे मौजूद थे, वहां पास में ही पुआल (एक तरह की सूखी घास) रखा हुआ था। उसकी वजह से आग भड़की थी। आग लगने के बाद गांव के लोगों ने अपने संसाधनों से ही आग पर काबू पाया। हालांकि, फायर ब्रिगेड भी आधे घंटे के अंदर ही घटना स्थल पर पहुंच गई थी। इस वजह से आग फैल नहीं पाई और एक ही घर उसकी चपेट में आया।
मृत बच्चों के परिजन को 4-4 लाख का मुआवजा

सरकार ने मृत बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव के सभी लोग बच्चों के परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…